Saraikela- Nimdeeh Vhp Meeting: जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास की अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का निर्णय

Chandil: रविवार को नीमडीह प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, विभाग संगठन मंत्री मिथलेश महतो, मंत्री उमाकांत जी, बजरंग दल संयोजक अरुण जी, प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी रामोत्सव और रामनवमी के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह भव्य शोभायात्रा 5 अप्रैल 2025 को नीमडीह में आयोजित की जाएगी। बैठक में रामनवमी की तैयारियों पर चर्चा, शोभायात्रा को भव्य बनाने की रूपरेखा तथा सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने पर मुख्य रूप से विचार विमर्श किया गया।  इस बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रामनवमी पर्व को गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। आगामी दिनों में शोभायात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत