Saraikela Rajnagar Suside: पूजा करने गया था परिवार घर में पंखे से लटक बेटे ने दी जान

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र के सिजुलता में भाड़े के मकान पर एक किशोर ने फंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृत किशोर का नाम सुंदर भारती (16) है.

घटना के समय पूरा परिवार पूजा करने गए था. जब परिवार के लोग सुबह करीब 5 बजे लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक आवाज देने पर भी सुंदर ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया, तो दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. अंदर का दृश्य देखकर परिवार वालो के होश उड़ गए. बेटा सुंदर भारती फंखे से लटकता हुआ मिला. जानकारी के अनुसार सुंदर का परिवार मूल रूप से बिहार के गया जिला के कोठी थाना अंतर्गत लोहधी गांव का रहने वाला है. सुंदर के पिता इंद्रदेव भूईंया एवं उसका परिवार काफी वर्षो से सिजुलता में भाड़े के मकान पर रहते हैं. इन्द्रेदेव वाहनों के टायर रिपेरिंग का काम करते हैं. रविवार की रात इंद्रदेव भूईंया बनकाटी गांव में ओझा रामा मंडल के घर मन्नत प्रसाद चढ़ाने गए थे. सभी रातभर पूजा में रहे. घर में बेटा सुंदर भारती अकेला था. सुबह जब घर लौटे तो, बेटा को घर के अंदर फंखे से लटका पाया . पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *