चाईबासा मंगलाहाट की दुकानों में देर रात लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान.

Chaibasa :- चाईबासा बस स्टैंड के सामने स्थित मंगलाहाट में देर रात लगभग 1 बजे अचानक आग लग गई. आग से कई दुकानों को चपेट में ले लिया जिससे लाखों का नुकसान हुआ है.

आग लगने का कारण लोग शार्ट सर्किट बता रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने देर राग लगभग 1 बजे चाईबासा मंगलाहाट की दुकानों से धुंआ उठते देखा. दौड़कर जाकर देखा तो एक दुकान से आग के लपटे उठ रही थी.

धीरे धीरे आग विकराल रूप ले लिया और उस दुकान से सटी अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस आग लगी में 8 से 9 दुकानों को नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नही हो सके. इसी दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस आगजनी में दुकानदारों का लाखों का सामान नुकसान हुआ है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *