सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया। इस रजत जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पीडीएस संघ के अध्यक्ष फुलकांत झा ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए जिलेवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री झा ने जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात, जिले के विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
फुलकांत झा ने अपर समाहर्ता (ADC) जयवर्धन कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव और जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) पुष्कर सिंह मुंडा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी सेवाओं की सराहना की।
इस अवसर पर फुलकांत झा ने कहा, “25 वर्षों का यह सफर जिले की प्रगति और पहचान का प्रतीक है। हम सभी को मिलकर इस जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।”
कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता और कांग्रेस के गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।







