सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती, रन फ़ॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

JAGANNATHPUR :-  लौह पुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल की 147 वीं जयन्ती मनायी गयी. इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है.

 

इस अवसर पर सोमवार को जगन्नाथपुर में राजकीय रस्सूल प्लस टू विद्यालय के बच्चों समेत पुलिस बल के जवानों ने रन फार युनिटि का आयोजन किया. इसकी अगुआई अनुमण्डल पदाधिकारी शंकर एक्का ने किया. राष्ट्रीय एकता दौड़ को जगन्नाथपुर थाना परिसर से हरी झण्डी दिखा कर एडीपीओ जगन्नाथपुर ईकुड डुँगडुँग रवाना किया जो अनुमण्डल कार्यालय परिसर तक गयी. दौड़ के अंत में अनुमण्डल पदाधिकारी एक्का ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता बनाये रखने का शपथ दिलायी. सबों ने राष्ट्रीय एकता को अक्षुण बनाये रखने का शपथ लिया. इस अवसर पर अंचल अधिकारी ललित कुमार भगत, थाना प्रभारी यशराज सिंह, रस्सेल विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, वरीय शिकक्ष अरविंद कुमार तिवारी समेत स्कूल के विद्यार्थी, पुलिस बल के जवान व आम जनता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *