कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Chaibasa :- कांग्रेस भवन में सोमवार को देश के प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गई । दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । दोनों महान नेताओं ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन दे दिया था । इनके कुर्बानी व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है ।
इनके बताए सिद्धांतों व आदर्शों पर चल कर ही देश की एकता व अखंडता काे अक्षुण रखा जा सकता है । इस मौके पर नितिमा बारी बोदरा , जंग बहादुर , त्रिशानु राय , जितेन्द्रनाथ ओझा , चंद्रशेखर दास , जया सावैयां , सावित्री सिरका , तुरी सुंडी , कैरा बिरुवा , दिकु सावैयां ,सिकुर गोप , हरीश चन्द्र बोदरा , रवि कच्छप , गणेश कोड़ाह , राजेन्द्र कच्छप , मोहन सिंह हेम्ब्रम , सिंगराय गोप , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन