Adityapur: RAF के कार्यप्रणाली से रूबरू हुए स्कूली छात्र

आदित्यपुर: रैफ( रैपिड एक्शन फोर्स )के 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने आदित्यपुर फुटबॉल मैदान के पास स्थित न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों को रैफ के कार्यप्रणाली की जानकारियां प्रदान की।

रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा आदित्यपुर में 26 जनवरी और ब्राउन शुगर अवैध खरीद-फरोख्त के रोकथाम को लेकर कैंप किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को फ्लैग मार्च के बाद गुरुवार सहायक कमांडेंट ने न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान के साथ स्कूली बच्चों को रैपिड एक्शन फोर्स के क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य संध्या प्रधान भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *