Gamhariya: टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स से दिनदहाड़े चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया: थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों द्वारा कंपनी के भीतर से फेंके गए लोहे के चिमनी के भाग को चुराने का प्रयास किया गया। जिसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा खदेड़े जाने पर चोर मालवाहक टेंपो समेत लोहे के चिमनी को चोर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह तकरीबन 11:00 बजे टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स गेट नंबर 2 के पास से प्लांट के अंदर से लोहे के चिमनी के भाग को फेंका गया। जिसे पहले से तैनात चोरों द्वारा मालवाहक टेंपो(JH05CC 2004) में लादकर भागने का प्रयास किया गया। इस बीच कंपनी गेट नंबर 2 पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा चोरों को खदेड़ा गया। जिसके बाद चोर मालवाहक टेंपो छोड़ भाग गए। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा गम्हरिया पुलिस को सूचित किया गया है। जिसके बाद गम्हरिया थाना में चोरी संबंधित मामला दर्ज किया जा रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *