आदित्यपुर -कांड्रा सड़क पर धू-धू कर जला स्कूटी

Adityapur: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग आरआईटी मोड़ के पास एएसएल मोटर्स के ठीक सामने सोमवार दोपहर नए स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया जिससे स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजुकी कंपनी के नए स्कूटी पर सवार होकर महिला आईटीमोड़ तरफ जा रही थी तभी अचानक स्कूटर में आग लग गया। देखते ही देखते कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण किया जिसके बाद महिला स्कूटी छोड़ भाग खड़ी हुई। इधर सड़क पर आगजनी से अफरा- तफरी का माहौल मचा रहा. बाद में स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड को बुलाकर आग बुझाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया.बताया जाता हैं कि महिला अपने स्कूटी की सर्विसिंग कराने जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *