बकाया बिल को लेकर अनावश्यक रूप से ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज ना हो : गीता कोड़ा

Chaibasa : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से सोमवार को टोंटो प्रखंड अंतर्गत पंचायत बामेबासा, ग्राम हाड़िरा को पच्चीस केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के द्वारा उपलब्ध करा दिया गया.

ज्ञातव्य हो कि एक महीना पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था. स्थानीय लोगों ने सांसद गीता कोड़ा से संपर्क कर समस्या से अवगत करवाया था. जिस पर सांसद गीता कोड़ा ने विभाग को निर्देश देकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया. साथ ही सांसद गीता कोड़ा ने विधुत विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अनावश्यक रूप से ग्रामीणों के ऊपर बिजली बिल बकाया का लेकर प्राथमिक दर्ज नहीं किया जाए, गणतंत्र दिवस के बाद किसी भी दिन सांसद गीता कोड़ा विधुत विभाग के उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बकाया बिजली बिल के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के लिए वार्ता करेंगी. चाईबासा से ट्रांसफार्मर ले जाने के क्रम में सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्रनाथ ओझा , त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष ईस्माइल सिंह दास, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, स्थानीय शैलेन्द्र सिंह कुंटिया, रवि पान, संजीत सिंह कुंटिया, जयपाल सिंह कुंटिया, मुन्ना सिंह कुंटिया , अजय सिंह कुंटिया, संग्राम सिंह कुंटिया, विश्वेर खण्डाईत, बानित सिंह कुंटिया, सयोब सिंह कुंटिया, आकाश सिंह कुंटिया, तुराम सिंह कुंटिया, राजेश सिंह कुंटिया, सुरज सिंह कुंटिया, छोटा सिंह कुंटिया आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *