Saraikela Anti-Drug Drive: कपाली पुलिस को सफलता, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

चांडिल। आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनज़र सरायकेला-खरसावाँ जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है।

ये भी पढ़े:-Adityapur Police Success: नशा विरोधी अभियान में आदित्यपुर पुलिस को सफलता, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो० अरमान (उम्र 25 वर्ष), पिता- शेख जुम्मन, निवासी मिल्लतनगर, मस्तान बाबा मजार के पास, जुगसलाई, जमशेदपुर के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 81 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 12.26 ग्राम कागज सहित), ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त ₹3800 नगद, होंडा स्कूटी संख्या JH05DW 1909, और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 174/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

छापेमारी दल में धीरंजन कुमार (प्रभारी, कपाली ओपी), बशीर खॉ, मनोज कुमार मिश्रा, मो. खुर्शीद आलम (सभी स०अ०नि०/पुअनि), तथा आ. बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम और योगेश सिद्धू शामिल थे।

http://Adityapur ZONAL IG inspection: ड्रग्स- ब्राउन ब्राउन शुगर खरीद बिक्री रोकने एक्शन प्लान तैयार, आईजी पहुंचे एंटी ड्रग्स अभियान की समीक्षा में

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप