Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - चाईबासा सदर अस्पताल में हड़कंप: थैलेसीमिया बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला, रांची से पहुंची टीम, किया जांच
Chaibasa

चाईबासा सदर अस्पताल में हड़कंप: थैलेसीमिया बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला, रांची से पहुंची टीम, किया जांच

हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया, जांच टीम चाईबासा पहुंची
By The News24 Live25/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 2025 1025 152624
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित मासूम को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने के गंभीर मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद झारखंड सरकार की पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम रांची से चाईबासा पहुंची।

सदर अस्पताल चाईबासा पर गंभीर आरोप : 7 साल के मासूम को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला

टीम का नेतृत्व राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. दिनेश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत की, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया और कई सैंपल भी कलेक्ट किए। जांच के दौरान ब्लड बैंक में कई खामियां सामने आईं। टीम ने थैलेसीमिया वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां 5 बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। इन बच्चों की जांच की जा रही है।

रांची से सदर अस्पताल चाईबासा पहुंची जांच टीम
रांची से सदर अस्पताल चाईबासा पहुंची जांच टीम

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार मजदूर कामगार यूनियन के नेता माधव चंद्र कुंकल ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी लापरवाही से एक 7 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। इसी आरोप की जांच के लिए रांची से टीम भेजी गई।

जांच के बाद स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि संबंधित बच्चे को 13 सितंबर को ब्लड चढ़ाया गया था और 18 अक्टूबर को उसकी एचआईवी जांच की गई, जिसमें बच्चा पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक और कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों से बात की गई है।

img 2025 1025 152635

जिले में इस समय लगभग 515 एचआईवी संक्रमित मरीज हैं, जिनका नियमित इलाज चल रहा है। टीम ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे तथ्यों को सामने लाया जाएगा।

http://सदर अस्पताल चाईबासा प्रबंधन समिति की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
अस्पताल जांच टीम एचआईवी पॉजिटिव ब्लड एचआईवी संक्रमित बच्चे चाईबासा खबर चाईबासा सदर अस्पताल झारखंड न्यूज झारखंड हाईकोर्ट थैलेसीमिया बच्चा पश्चिमी सिंहभूम ब्लड बैंक लापरवाही मेडिकल लापरवाही स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. दिनेश कुमार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

LATEST UPDATE

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

12/12/2025

कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

12/12/2025

नेपाल के बौद्ध मठों में ले जाए जा रहे झारखंड के 27 आदिवासी बच्चे; चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया

12/12/2025

जमशेदपुर सहित कई शहरों में BSNL की स्थिति बेहद खराब, उपभोक्ता परेशान

12/12/2025

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

12/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d