सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने 2 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से हथियार भी बरामद किया है।
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग मामला: दो अलग-अलग कांड दर्ज, पिस्टल व कारतूस बरामद
घटना का कारण
बीती 2 मार्च को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सिरीस भट्ठा मांझी टोला में 19 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ लालू पर जानलेवा हमला हुआ था। अपराधियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वर्तमान में उसका इलाज जमशेदपुर के TMH अस्पताल में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नामजद आरोपी शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर हथियार: 01 लोडेड देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टा और 01 मैगजीन,7.65 एमएम के 16 जिंदा कारतूस और 315 एमएम के 4 जिंदा कारतूस, एक अपाची मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य संभावित सुरागों और नेटवर्क की जांच कर रही है।








