सरायकेला पुलिस को मिले 19 नए पेट्रोलिंग वाहन, पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी; डायल 112 पर त्वरित कार्रवाई के साथ दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा फर्स्ट एड

सरायकेला पुलिस, पेट्रोलिंग वाहन

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता को त्वरित आपातकालीन सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से पुलिस बेड़े को सशक्त किया गया है।

गुरुवार को सरायकेला पुलिस लाइन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज़ स्वर्गायारी और एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर 19 नए पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।

सरायकेला पुलिस, पेट्रोलिंग वाहन

​मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिसिंग को गति देने के लिए 19 नई गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। इन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर उन सभी थानों में तैनात किया जा रहा है, जहां के पुराने वाहन खराब या ऑफ-रोड हो चुके थे।

उन्होंने जानकारी दी कि पहली किस्त में भी 19 वाहन मिले थे और अब नई खेप आने से जिला पुलिस की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। यह नए वाहन सरायकेला पुलिस के लिए एक बड़ी संपत्ति (एसेट) साबित होंगे।

सरायकेला पुलिस, पेट्रोलिंग वाहन

​एसपी ने आगे कहा कि इन आधुनिक वाहनों की तैनाती से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम काफी कम होगा। डायल 100 और डायल 112 पर मिलने वाली सूचनाओं पर पुलिस टीमें अब रिकॉर्ड समय में मौके पर पहुंच सकेंगी। इसके अलावा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एक निजी अस्पताल के सीएसआर सहयोग से सभी पेट्रोलिंग वाहनों में उन्नत फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराई गई है।

​वाहन में तैनात पुलिस जवानों को जल्द ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर मौके पर ही जरूरी जीवनरक्षक सहायता पहुंचाना और समय रहते सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना है। पुलिस की इस पहल से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन राहत दोनों को नया बल मिलेगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे