Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Chaibasa»धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश परब
    Chaibasa

    धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश परब

    By 17/01/2024Updated:17/01/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

     

     

     

    Chaibasa : दसमेश पिता सर्व॔शदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश परब गुरूद्वारा नानक दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सोमवार को श्री गुरू गुरू ग्रंथ साहिब जी का श्री अखंड पाठ आरम्भ हुआ और सम्पूर्णता प्रकाश परब के दिन बुधवार को हुई।

    इसे भी पढ़े:-

    जमशेदपुर :- मानव जाति की रक्षा के लिए बाबा जीवन सिंह और चार साहिबजादों की हुई कुर्बानी, एग्रिको मैदान में मनाया गया शहीदी दिहाड़ा

    श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने समुह साध संगत को प्रकाश परब की लख लख बधाईयाँ देते हुए कहा कि हम जो आज सिक्खी स्वरूप में नजर आ रहे हैं वो श्री गुरु गोविंद सिंह जी की ही देन है। 

         

    अन्याय एवं जोर जुल्म के विरुद्ध और धर्म की रक्षा के लिए उनके पिता नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपनी शहादत दी थी। वहाँ आज विशाल एवं भव्य धार्मिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब मौजूद है।

     

    श्री गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों छोटे साहिबजादे फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह ने जबरन धर्म परिवर्तन को अस्वीकार किया। परिणाम स्वरूप उन्हें जिन्दा दिवाल में चुनवा दिया गया था और दो साहिबजादो ने एवं माता जी ने भी अन्याय का डटकर मुकाबला किया और धर्म की रक्षा की खातिर अपनी शहादतें दी। 

     

    जमशेदपुर से आए कीर्तनी जत्था हरिशरण सिंह जी,अमृत कौर एवं ओंकार सिंह ने अपनी मधुर आवाज एवं कर्णप्रिय साजों की धुन पे गुरुवाणी के शब्द कीर्तन से साध संगत का मन मोह लिया।

     

     तही प्रकाश हमारा भयो

    पटना शहर विखे भव लयो

    जमशेदपुर से आए ग्रंथी प्रताप सिंह जी ने श्री गुरू गोविंद सिंह जी जीवनी के बारे में जानकारी दी।

     

     अंत में गुरूद्वारा के ग्रंथी बलदेव सिंह जी के द्वारा अरदास की गई कि वाहेगुरू जी इस नये साल में सभी को स्वास्थ्यमय जीवन दे। रूंगटा परिवार एवं सभी दान दाताओं को चड़दी कला में रखे।

      

        प्रसाद एवं लंगर वरताया गया जिसका आनंद सभी धर्मावलम्बियों ने लिया। प्रकाश परब के सफल आयोजन में श्री गुरू सिंह सभा, स्त्री सत्संग सभा एवं विशेष करके युवा खालसा के सदस्यों की अहम भूमिका रही।

    http://जमशेदपुर :- मानव जाति की रक्षा के लिए बाबा जीवन सिंह और चार साहिबजादों की हुई कुर्बानी, एग्रिको मैदान में मनाया गया शहीदी दिहाड़ा

    chaibasa news jharkhand jharkhand news west singhbhum श्री गुरु गोविंद सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

      Related Posts

      Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

      22/10/2025

      संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

      22/10/2025

      सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

      22/10/2025
      © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.