एसीबी की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल चक्रधरपुर लेखा लिपिक को 1 लाख 40 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ले गई जमशेदपुर

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर ग्रामीण कार्य विभाग आरईओ विभाग चक्रधरपुर कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लेखा लिपिक को जमशेदपुर से आई भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने लेखा लिपिक 1 लाख 40 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा.

इसे भी पढ़ें :- नीमडीह ब्लॉक CI को ACB जमशेदपुर की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि पूर्व में मनोहरपुर में डुबली पंचायत के गांव गोपटोला में देवेंद्र मांझी चौक से मदन गोप के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का कार्य का कार्य करना था. सड़क निर्माण का कार्य का टेंडर हुआ था. लेकिन किसी कारण बस उनका एग्रीमेंट नहीं हुआ था. जिस कारण से सड़क निर्माण के लिए एग्रीमेंट होने के एवज में ठेकेदार मंझारी के अविनाश कुमार सिरका से 1लाख 40 हजार रुपए घुस मांगा गया था. लेकिन उन्होंने देने में असमर्थ जाहिर किया तो विभाग के लोगों ने उन पर दबाव बनाया और कहा कि जब तक पैसा नहीं देंगे तब तक एग्रीमेंट नहीं होगा. जिस कारण से ठेकेदार असमर्थ होकर इसकी शिकायत निगरानी विभाग जमशेदपुर में इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद बुधवार को निगरानी विभाग ने एक टीम का गठन किया और ठेकेदार द्वारा उन्हें चक्रधरपुर आरईओ के लेखा लिपिक सरोज कुमार को 1 लाख 40 हजार रुपया घूस देते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद से पूरा जिला में हड़कंप मच गया.

बता दें कि निगरानी विभाग द्वारा उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद जमशेदपुर आरोपी को जमशेदपुर ले गई. जहां उससे पूछताछ चल रही हैं. लेखा लिपीक सरोज कुमार विगत फरवरी माह में ही चक्रधरपुर में योगदान दिया था. इस घटना के बाद से पूरा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें :- http://डीएवी में याद किए गए कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद, हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम