नीमडीह ब्लॉक CI को ACB जमशेदपुर की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

सरायकेला:  नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू को एसीबी जमशेदपुर की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. एसीबी की टीम नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार महतो के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की हैं.
 प्रशांत कुमार महतो अपने जमीन की म्यूटेशन अंचल कार्यालय नीमडीह को दिया था. जमीन म्यूटेशन के एवज में प्रशांत कुमार महतो से घूस मांगी जा रही थी. जिस पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू को अंचल के आवास से पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. सीआई को निगरानी विभाग की टीम जमशेदपुर लेकर रवाना हो गई.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा