लकड़ी के टुकड़ो के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की त्रिशूल गोद कर दी हत्या 

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में महज कुछ लकड़ी के टुकड़ो के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को पेट में त्रिशूल घोद कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंझारी थाना अंतर्गत बड़की मारा गांव की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मृतक 30 वर्षीय माना पूर्ति के बड़े भाई उदिया पूर्ति ने घर के आंगन में पड़े सखे लकड़ियो को उठा कर ले जा रहा था। माना पूर्ति ने बड़े भाई से कहा कि सारे लकड़ी को नहीं ले जाना है, कुछ लकड़ी मेरे लिए भी छोड़ दो।इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया, बड़े भाई उदिया पुरती ने घर में रखे त्रिशूल को निकाला और छोटे भाई माना पूर्ति के पेट में मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। जमशेदपुर ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। शव को सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम शनिवार को करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *