बड़ाजामदा में खड़े तीन ट्रकों में लगी आग, लोगों में अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Gua:- बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाले मुख्य सड़क के पास सुखचैन मोटर समीप बगल में खड़ा तीन ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तीनों ट्रक धू धू कर जलने लगा।

तुरंत ही इसकी सूचना बड़ाजामदा प्रशासन को दी गई। बात जानता प्रशासन ने मौके पर जाकर नोवामुंडी टाटा स्टील से दमकल की गाड़ियां बुलाकर तुरंत आग पर काबू पाया गया। यह घटना लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार आग लगने का कारण बैटरी से हुई शॉर्ट सर्किट के द्वारा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह तीनों ट्रक लोहानी ट्रांसपोर्ट का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा आखिर ट्रक में आग कैसे लगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *