Jamshedpur News : लाचार और बेबस हालत में अपने बेटे को खोज रही थी बुजुर्ग मां की आँखे, इस पुलिस वाले और संस्था की मदद से पहुंची ओल्ड ऐज होम

Jamshedpur :- आज एक बार फिर जमशेदपुर में एक वृद्ध मां को एक पुत्र ने खासमहल चौक पर लावारिस छोड़कर चला गया. महिला अधिक उम्र होने के कारण ज्यादा नही बोल पा रही है. जिसे परसुडीह थाना के महेंद्र भगत और संस्कृति फाउंडेशन के मदद से बाराद्वारी ओल्ड एज होम में रखवाया गया है. संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रबर्ती ने एक बुजुर्ग महिला को मदद पहुँचाने का कार्य परसुडीह थाना के साथ समन्वय स्थापित कर किया.

आज भी इस कलियुग में कोई ऐसा पुलिस वाले भी है जो की उस बूढ़ी औरत में अपना मां दिखाई दी और थाना ले आए. वंहा उसे खाना खिलाया और कुछ पूछने बाद जब कुछ पता नही चला तो परसुडीह थाना के महेंद्र भगत ने मुनमुन चक्रवर्ती संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष से संपर्क किया और संस्था के लोग “मिशनरी ऑफ़ चैरिटी” बाराद्वारी से संपर्क कर उन्हें वहा सारे नॉम्स को फुलफिल कर दाखिला करवाया.

ममता एवं करूणा प्रदर्शित करते हुए संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने मार्मिक अपील करते हुए बुजुर्ग महिला माँ को पुन: घर ले जाने की अपील किया है. हर हाल में पुत्र को ईश्वर शक्ति प्रदान करें कि बुजुर्ग माँ को सेवा की जरूरत है, उसे लेने पुत्र अवश्य ओल्ड एज होम आये.

एक बूढ़ी मां जो आज खासमहाल में पेट्रोलिंग के दौरान परसुडीह पुलिस वाले को लाचार और बेबस हालत में मिली, वो अपने बेटे को खोज रही थी. पर उनको क्या पता की उनका खुद का संतान उससे छोड़ कर चला गया. आज भी इस कलियुग में कोई ऐसा पुलिस वाले भी है जो की उस बूढ़ी औरत में अपना मां दिखाई दी और थाना ले आए. वंहा उसे खाना खिलाया और कुछ पूछने बाद जब कुछ पता नही चला तो परसुडीह थाना के महेंद्र भगत ने मुनमुन चक्रवर्ती संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष से संपर्क किया और संस्था के लोग “मिशनरी ऑफ़ चैरिटी” बाराद्वारी से संपर्क कर उन्हें वहा सारे नॉम्स को फुलफिल कर दाखिला करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *