चाईबासा स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार में नानकशाही संवत 557 के अनुसार पोह (पोष) माह की संगरांद श्रद्धा, भक्ति एवं गुरुवाणी के वातावरण में मनाई गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित रही।
Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’
गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी जसवंत सिंह जी द्वारा बारह माह का पाठ संपन्न कराया गया। इसके पश्चात पोह माह से संबंधित श्लोकों एवं महीना का पाठ साध संगत को श्रवण कराया गया। ग्रंथी जी ने समस्त संगत की सेहत, सुख-शांति एवं चड़दी कला के लिए विशेष अरदास की।
इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा, चाईबासा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि “वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास है कि पोह का महीना सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।” उन्होंने संगत से गुरु घर से जुड़े रहने एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
27 दिसंबर को मनाया जाएगा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश गुरपरब
गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश गुरपरब 27 दिसंबर को श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत निम्नलिखित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—
-
18 दिसंबर: गुरुद्वारा साहिब की सफाई
-
21 दिसंबर: प्रभात फेरी
-
25 दिसंबर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ आरंभ
-
27 दिसंबर: अखंड पाठ की समाप्ति एवं मुख्य गुरपरब समारोह










