Thief caught red handed in Adityapur: आदित्यपुर में सरेराह बाजार में पर्स चुराते धराया चोर ,लोगों ने पकड़ा पुलिस को सौंपा

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का कहर सितम ढाह रहा है। शुक्रवार दोपहर जहां स्वर्णरेखा परियोजना में बाइक चुराने का प्रयास करते चोर को लोगों ने दबोचा। वही ठीक 2 घंटे बाद थाना से सटे बाजार में राहगीर के पर्स पर हाथ साफ करते. एक चोर को लोगों की तत्परता से दबोचा गया. जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने खुद थाने को सुपुर्द किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे थाना से सटे बाजार में ड्यूटी पूरा कर घर लौट रहे एक राहगीर के पर्स चुराने का प्रयास करते चोर को लोगों ने धर दबोचा। जिसे पकड़ने के बाद फौरन आदित्यपुर पुलिस के हवाले किया गया। बताया जाता है धराया युवक आदित्यपुर थाना के पीछे अलकतरा ड्रम बस्ती का रहने वाला है। इधर प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाएं लगातार पुलिस के दावों की पोल खोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *