डायरिया की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौत, रिलीफ मेडिकल टीम पहुंची गांव

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के गोईलकेरा प्रखंड में डायरिया की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई. गोईलकेरा के बिला पंचायत के डालैकेला के बांदासाई टोले में हुई इस घटना से ग्रामीण भयभीत हैं.

जानकारी के मुताबिक गांव की 48 वर्षीय रूक्मणी डांगिल, 30 वर्षीय बुतरु सामड पिता सुरसेन सामड तथा 17 वर्षीय लक्ष्मण डांगिल पिता धानसिंह डांगिल की डायरिया की चपेट में आने के कारण मृत्यु हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के पश्चात डायरिया रीलिफ मेडिकल टीम प्रभावित गांव पहुंची गई है. पीड़ितों का उपचार शुरू हो गया है. वहीं गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फूलचंद हांसदा ने भी गांव पहुंच कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और स्वास्थ्यकर्मियों व ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम