मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा 26 वां स्थायी अमृतधारा का गोलमुरी पुलिस लाइन में किया लोकार्पण, पुलिस कर्मियों को मिलेगा शीतल पेयजल

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी पुलिस लाइन में मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा 26 वां स्थायी अमृतधारा का लोकार्पण किया गया. इसके तहत ओमप्रकाश शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष परमेन्द्र शर्मा के हाथों शीतल जल की स्थायी मशीन का अनावरण हुआ.

यह मशीन स्वर्गीय सुन्दरलाल शर्मा एवं स्वर्गीय केशर देवी की स्मृति में लगाया गया है. इसका लाभ पुलिस लाइन के कर्मी समेत अन्य लोग उठा सकेंगे. उद्घाटन समारोह में प्रितेश जैन, विवेक पुरोहित, अश्विनी कुमारअग्रवाल, शिवचंद शर्मा, दीपक अग्रवाल, मनमोहन खंडेलवाल, अविनाश खण्डेलवाल, दिनेश अग्रवाल, आशुतोष काबरा, हेमंत हर्ष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, दीपक शर्मा समेत मंच से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *