छात्र ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या, परिजन ने कहा मेरे बच्चे की हुई है हत्या

Jagnnathpur:- जगन्नाथपुर के शिवाजी नगर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा छ: में पढऩे वाले बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे के परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी यशराज सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक 12 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली है। मौके पर जाकर देखा परिजनो द्वारा बच्चे की शव को फांसी से नीचे उतार दिया गया था। बच्चे का नाम शुभांकर प्रधान (12) पिता प्रदीप प्रधान गाँव पदमपुर है। जगन्नाथपुर में शुभांकर अपनी माँ और अपनी छोटी बहन के साथ किराये के मकान में रहता था। उसके पिता चेन्नई में काम करते है। दिन में घर पर शुभांकर अपनी छोटी बहन के साथ था। उसकी मां काम करने गई हुई थी। तब नाबालिग ने सुसाइड करने का कदम उठाया।

इधर, परिजनो का कहना है कि मेरा बच्चा फाँसी नहीं लगा सकता है। उसकी हत्या हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इतने छोटे बच्चे के फांसी लगाने की घटना से सुन कर किसी को यह बात हजम नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। अभी तक हत्या या आत्महत्या कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *