पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात का कहर: किसान और महिला की मौत, किशोर गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से दो की मौत

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदलने के बाद तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किसान और एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वज्रपात की चपेट में आने से साईकल सवार व्यक्ति की मौत

नई टाटा मैजिक को ढकते समय किसान की मौत

पहली घटना मंझारी थाना क्षेत्र के ईपीलसिंगी गांव में दोपहर करीब एक बजे हुई। यहां 40 वर्षीय किसान मंगल सिंह चांपिया की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू होने पर मंगल सिंह अपनी नई खरीदी गई टाटा मैजिक गाड़ी को तिरपाल से ढक रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ उन पर बिजली गिर गई।

घटना के समय उनका बड़ा बेटा भी साथ में मौजूद था, जिसे हल्का झटका लगा लेकिन वह सुरक्षित बच गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि मंगल सिंह ने महज चार दिन पहले ही परिवार की आजीविका के लिए नई गाड़ी खरीदी थी। वे खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

सारंडा में घर निर्माण के दौरान महिला पर गिरी बिजली

दूसरी घटना सारंडा क्षेत्र के चिरगुई गांव में हुई। यहां 22 वर्षीय बिरंची बोदरा की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 15 वर्षीय भाई कैलाश बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई-बहन घर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और निर्माण स्थल पर बिजली गिर गई। वज्रपात इतना तेज था कि बिरंची बोदरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से झुलसे कैलाश बोदरा को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रशासन की अपील

लगातार बदलते मौसम और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और खेतों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

http://सारंडा में नक्सल अभियान के दौरान हुआ वज्रपात, 3 घायल, एक अधिकारी हए शहीद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला सदर अस्पताल, प्रसूता की मौत

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”