झारखंड प्रदेश कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने यू के शर्मा, राजा सिंह राजपूत प्रदेश सचिव मनोनीत 

Jamshedpur: झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश पांडेय द्वारा लगातार संगठन के विस्तार एवं वंचित – शोषित मजदूरों को प्रदेश भर में संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जमशेदपुर के दो नेताओं को प्रदेश कमेटी मे प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज द्वारा शामिल किया गया.

37 वर्षों से केबुल कंपनी सहित शहर के अन्य कारखानों के मजदूरों की आवाज बुलंद करने वाले एवं अन्याय के खिलाफ मुखर होकर केबुल के एमडी तापुडिया को मुकदमा लडकर सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले व्यक्ति उदयकांत (यूके) शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, वही झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व संगठन सचिव एवं सैकड़ों युवाओं को कांग्रेस व कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने वाले राजा सिंह राजपूत को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. यूके शर्मा ने कहा कि मैं पीछले 3 दशकों से इंटक एवं कांग्रेस से जुडा़ हुआ हुं, परंतु वर्तमान इंटक के प्रदेश का कमान संभालने वाले एवं कांग्रेस में जिला का कमान संभालने वालो द्वारा उपेक्षित हुआ हुं, उन्होंने अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय का आभार प्रकट किया है, वही राजा सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, डॉ अजय कुमार एवं शैलेश पांडेय को उनहे दायित्व सौपें जाने पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन को शशक्त बनाने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *