पश्चिम सिंहभूम जिला खो-खो संघ की आम सभा बैठक एवं चुनाव कार्य सर्वसम्मति से संपन्न, अमित गिलुवा बने अध्यक्ष

Chaibasa:-  संत जेवियर बालक मध्य विद्यालय में संजय गिगराई की अध्यक्षता में पश्चिम सिंहभूम जिला खो-खो संघ की आम सभा बैठक एवं चुनाव कार्य सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. बैठक में वर्ष 2022-2026 तक के लिए नई कार्यकारिणी समीति का गठन किया गया. इस दौरान झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन से बतौर चुनाव अधिकारी वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस अजमानी, खूंटी जिला सचिव अनिल महतो एवं महासचिव संतोष प्रसाद उपस्थित रहे.

बैठक में सदस्यों के चुनाव के साथ ही खो-खो एसोसिएशन के उद्वेश्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाए. उनको प्रशिक्षण एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए.

कर्यकारिणी समीति के सदस्य:-
अध्यक्ष – अमित गिलुवा
सचिव – सुरेंद्र बोबोंगा
कोषाध्यक्ष – फ्रांसिस जेवियर देवगम
वरीय उपाध्यक्ष- शिवा बोदरा
उपाध्यक्ष – संजय गागराई, विक्टर विजय सामड, पवन कांन्डाईबुरू, संजय अखड़ा.
संयुक्त सचिव – अनमोल रत्न मुंडा, राम कोड़ाह, दीप नारायण गागराई.
समन्वय समिति अध्यक्ष – मालती गिलुवा
समन्वय समिति उपाध्यक्ष -लक्ष्मी कुमारी
रेफरी बोर्ड चेयरमैन – जगदीश सिंकु
तकनीकी निदेशक – ललिता गोप
मिडिया प्रभारी – गौतम कुमार झा


बैठक में पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की धर्मपत्नी मालती गिलुवा, अन्य गणमान्य अतिथियों सहित देवेंद्र मिश्रा एवं काफी संख्या में खो-खो के खिलाड़ी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *