3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने जबरदस्ती की दुष्कर्म, डॉक्टरों ने थाने को दी सूचना

Chaibasa :- जिले की मझगांव थाना क्षेत्र के तरतरिया पंचायत अंतर्गत ईचापी गांव के टोला नुगुसाई मे बीते मंगलवार को लगभग 3 वर्षीय मासूम बच्ची का रिश्ते के चाचा ने जबरदस्ती दुष्कर्म कर लिया.

सूचना अनुसार मासूम बच्ची की मां घर से दूर खेत में काम करने गई थी. उसी दौरान बच्ची के रिश्ते के चाचा आरोपी चोगो ने मौका का फायदा उठा कर घटना को अंजाम दे दिया. यह भी बताया जा रहा है कि बच्ची मुकबधिर है. दूसरे दिन जब बच्ची का रक्त बहाव के कारण तबीयत ज्यादा खराब होने लगा तो बच्ची की मां ने बच्ची को मझगांव लेकर आए महिला दो-तीन दिन तक मझगांव में इधर उधर घूम रही थी, आखिरकार उन्होंने सोमवार को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर बच्ची को गई. स्थानीय डॉक्टरों द्वारा बच्ची का मामला जाना तो मझगांव थाने को सूचना दिया गया.

मझगांव पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाई है. मामले की सूचना पाकर पुलिस मझगांव थाना क्षेत्र के ईचापी नुगुसाई पहुंच कर मामले की पड़ताल की है. वहीं आरोपी युवक को पकड़कर मझगांव थाना लाया है. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का उम्र लगभग 13 से 14 साल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *