झींकपानी : महिला सशक्तीकरण, समाज के प्रति दायित्व एवं भागीदारी को और सशक्त करने के उद्घेश्य से किया गया महिला कमेटी का गठन

Chaibasa :- आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान जोड़ापोखर, झींकपानी केंद्रीय उपाध्यक्ष पोदना हेस्सा की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण, समाज के प्रति दायित्व एवं भागीदारी को और सशक्त करने के उद्घेश्य से महिला कमेटी का गठन किया गया.

सर्वसहमती से अध्यक्ष सुखमती सिंकु (जयपुर), उपाध्यक्ष बासमती बानरा (रायुहातु), सचिव महेश्वरी गागराई (बुरूबलजुई), संयुक्त सचिव फुलमती सिंकू (केन्दपोसी), कोषाध्यक्ष शकुंतला सिंकू (दंसरी) एवं सदस्य के रूप में पद्मनी सिंकू, जयवंती सवैंया, तैसूम बोदरा, जेमा बिरूवा, रानी मई बिरूवा, गायत्री बुढ़िउली, जानकी गागराई, दशमती तामसोय, नीलमनी तामसोय, बासमती तामसोय, नागेश्री सिंकू, सुखमती देवी, दशमती सवैंया को चुना गया.

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र बुढी़उली, उपाध्यक्ष सिध्दार्थ पाड़ेया, महासचिव जगरनाथ हांसदा, सचिव प्रधान सिंकू, दीपक सिंकू, युक्ती नारायण बिरूवा, कृष्णा सिंकू, मुख्य ऐण डेबरा सवैंया, गुरू मां जवांई गागराई, मंगल सिंह बानरा एवं विभिन्न कमांडिग सेंटर के महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत