चाईबासा : काली पूजा विसर्जन जुलूस में आतिशबाजी कर रहा युवक घायल, पटाखे फूटने से चेहरा झुलसा

Chaibasa :- काली पूजा विसर्जन जुलूस में आतिशबाजी के दौरान पटाखा फोड़ने के क्रम में राउरकेला के राहुल नाग जख्मी हो गया. उसके चेहरे और आपके पास गहरी चोट लगी है.

 

चाईबासा सदर अस्पताल में उसे लाया गया, जहां से उसे संजीव नेत्रालय ले जाया गया है. लेकिन वहां चिकित्सा नहीं होने के कारण पुनः वापस सदर अस्पताल लाया गया. घटना के समय स्टेट बैंक के पास पटाखा के नहीं फूटने पर आतिशबाज राहुल नाग पटाखा को उठाकर किनारे कर रहा था. इसी दौरान हुए जोरदार धमाके और निकली चिंगारी से उसका चेहरा झुलस गया और आंख में चोट लग गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *