आदित्यपुर एमआइजी काली पूजा में अनुपमा यादव ने बांधा गीतों का समां, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी “आ पिया” गाकर लोगों को झुमाया, देखे Video

Saraikela :- ज़िले के आदित्यपुर स्थित सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी मैदान में बुधवार को मशहूर गायिका अनुपमा यादव और टीम के द्वारा भोजपुरी-गीत संगीत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम को देखते आदित्यपुर के हजारों की संख्या में महिला-पुरूष शामिल थे. इस दौरान अनुपमा ने अपने गीतों के माध्यम से लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया.

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों के साथ हुई. अनुपमा ने दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना, एगो काली माई बानी हमर गांव, चूड़ी हरियारका ले आइए संवरका, मेरे घर के आगे मेरी मां तेरा मंदिर बन जाए आदि गीतों की प्रस्तुति दी. देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला जिसका लोगो ने जमकर लुप्त उठाया. इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बातौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि धनबाद सांसद पीएन सिंह ने किया. इस दौरान बिहार के पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन समिति के अध्यक्ष सह भाजपा सिमडेगा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने की. इसे सफल बनाने में समरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात सिंह रिंकू, सरयू पासवान, विकास सिंह, रिटायर पुलिस निरीक्षक बी के चतुर्वेदी, कमिटी के चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सुमित कुमार, मुन्ना चौधरी, आलोक कुमार, रवि कुमार, दीपक जायसवाल आदि का योगदान रहा.

 

सनातन धर्म की भक्ति की शक्ति दुनिया में दिख रही

कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की भारत में भक्तिमय वातावरण के कारण भारत उदय हो रहा है और भक्ति की शक्ति पूरी दुनिया में दिख रहा है. सनातन धर्म की भक्ति में जो ऊर्जा फैलती है उसे आज पूरा विश्व महसूस करते हुए लाभ ले रहा है. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने “आ पिया इन नयनन में जो पलक ढाप तुहें लु” गीत गाकर महफिल में चार चांद लगा दिया.


भोजपुरी से अश्लीलता मिटाकर रहूंगी – अनुपमा 

भोजपुरी कलाकार अनुपमा यादव यादव ने इस मौके पर कहा कि, भोजपुरी से अश्लीलता को खत्म करना के उद्देश्य से ये हमेशा अच्छे गीतों को पेश करती हैं. अनुपमा यादव ने कहा कि, इनकी कोशिश रहती है कि हमेशा कार्यक्रम में अश्लीलता से परे भोजपुरी गीतों को पेश करें, ताकि भोजपुरी कि शालीनता बनी रही.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *