युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Saraikela:- जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचडी कॉलोनी के ठीक पीछे कुछ युवकों ने एक सूरज नाम के युवक को सरेआम गोली मारी है. सूरज उर्फ स्याना नाम का युवक को गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है. मृतक बोका तांती का भगिना लगता है.

गोली चालने की घटना से आसपास के इलाके में दहशत की स्थिति है. वहीं थाना प्रभारी राजन कुमार तत्काल मौके पर पहुंच कर तुरंत सूरज को एंबुलेंस से हॉस्पिटल के लिए रवाना किया है. गोली किसने और क्यों मारी है यह अभी स्पष्ट नहीं है. युवक सूरज के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक गुमटी बस्ती का रहनेवाला है. पुलिस को आशंका है कि बस्ती में करीब 4 माह पूर्व कुछ युवकों में गुटबाजी को लेकर गंभीर रूप से मारपीट हुई थी, जिसमें मृतक सूरज भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और यह उस घटना का चश्मदीद गवाह भी था. इस घटना में स्थानीय पार्षद का भतीजा भी गिरफ्तार हुआ था. फिलहाल पुलिस गोली मारनेवाले युवकों की तलाश में जुटी है.

एसपी ने घटनास्थल पहुंच की जांच

घटना की जानकारी होने पर सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की, एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और पुलिस जल्द ही किसी निष्कर्ष पर निकलेगी. फिलहाल इस घटना से लोगों में भाई और आक्रोश का माहौल व्याप्त है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *