जगन्नाथपुर–डंगोआपोसी सड़क हादसे में घायल युवराज नायक का TMH में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

घायल को देखते सुभाष मजूमदार

Jagnnathpur (जगन्नाथपुर) : जगन्नाथपुर–डंगोआपोसी मुख्य मार्ग पर 11 दिसंबर की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवराज नायक का निधन हो गया। सिंकू कॉम्प्लेक्स के पास मोटरसाइकिल JH 06/N 7235 के अनियंत्रित होने से हुए हादसे में दो युवक घायल हुए थे।

Adityapur accident: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद को आगे आई ट्रैफिक पुलिस 

दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवराज नायक को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, डंगोआपोसी शाखा सचिव एवं रेलकर्मी सुभाष मजूमदार ने स्थानीय लोगों की मदद से जगन्नाथपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर रेफर कर दिया था।

 जगन्नाथपुर–डंगोआपोसी सड़क हादसे में घायल को देखते सुभाष मजूमदार
जगन्नाथपुर–डंगोआपोसी सड़क हादसे में घायल को देखते सुभाष मजूमदार

TMH में भर्ती रहने के दौरान युवराज की हालत लगातार बिगड़ती गई और आज सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दूसरी ओर, हादसे में घायल प्रह्लाद कुम्हार का इलाज अभी भी जारी है।

युवराज नायक के निधन की खबर से जगन्नाथपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने युवा की असमय मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बीच, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

http://Chaibasa News: चाईबासा-हाता मार्ग पर सड़क दुर्घटना में व्यवसायी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत, राजनगर और पोटका के बीच हुआ हादसा