Adityapur accident: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद को आगे आई ट्रैफिक पुलिस 

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज के पास मंगलवार की रात 9.30 बजे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने एमपी सिटी निवासी आरके सिन्हा नामक व्यक्ति को धक्का मार दिया। हालांकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया और गाड़ी जब्त कर आदित्यपुर थाना को सौंप दिया।
वहीं मोटरसाइकिल के धक्के से घायल व्यक्ति का फर्स्ट एड भी ट्रैफिक पुलिस के द्वारा किया गया। ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह ने बताया की अब ट्रैफिक वाहन के अलावे विभिन्न जांच स्थल पर पुलिस को फर्स्ट एड करने के लिए कीट उपलब्ध कराया गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में ट्रैफिक पुलिस लोगो के काम आए। ट्रैफिक पुलिस ने घायल का फर्स्ट एड करने के बाद उसे तत्काल बगल के अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के उपरांत उसके सही सलामत घर पहुंचा दिया गया। इधर घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आई ट्रैफिक पुलिस की मौके पर मौजूद लोगो ने सराहना किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु