सीबीएसई 10वीं में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर का रिजल्ट शत-प्रतिशत

Jamshedpur: जमशेदपुर के हल्दीपोखर स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का ससीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है. इस परीक्षा में स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है.

इसे भी पढ़ें :- सीबीएसई 10वीं और 12वीं में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल राखामाइंस के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

परीक्षा में 10वीं के छात्र कुणाल क्रांति मंडल 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहे हैं. परीक्षा में 93 प्रतिशत अंकों के साथ ईशा कुमारी स्कूल की सेकेंड टॉपर रही हैं. वहीं 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ शुभम कुमार स्कूल के थर्ड टॉपर रहे हैं. स्कूल के मेंबर सेक्रेटरी एमएन सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके व उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा है कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कम संसाधन व सुविधाओं के बावजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी इस रिजल्ट में सराहनीय योगदान रहा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा