चाईबासा में युवती को कार से ले जाने और दुष्कर्म का आरोप, NH-75 किनारे मिली महिला

चाईबासा के पासुहातु बांग्लासाई में महिला हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस

Chaibasa (चाईबासा) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरदा पंचायत स्थित एस मोड़ के पास की बताई जा रही है। युवती को कथित तौर पर चाईबासा से कार में बैठाकर उक्त स्थान तक ले जाने और उसके साथ आपत्तिजनक घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बड़ाजामदा में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब अपने दैनिक कार्य के लिए बाहर निकले थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे एक महिला पर पड़ी। महिला बेहद असहाय स्थिति में थी। उसकी हालत देखकर ग्रामीणों ने तत्काल गांव की महिलाओं को सूचना दी। महिलाएं मौके पर पहुंचीं और कंबल से महिला को ढककर उसकी मदद की। बताया गया कि वह खुद से ठीक तरह खड़ी होने या चलने की स्थिति में भी नहीं थी।

इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई।

महिला ने तीन-चार लोगों पर लगाया आरोप

लोहरदा पंचायत की सहिया लक्ष्मी जामुदा के मुताबिक महिला से बातचीत करने पर उसने बताया कि उसे चाईबासा से जबरन कार में बैठाया गया था। महिला ने कार में तीन-चार लोगों के होने की बात कही। उसकी स्थिति को देखते हुए यह भी आशंका जताई गई कि उसे किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया गया हो, जिसके बाद वह अचेत हो गई।

हालांकि, महिला की मानसिक और शारीरिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण वह घटना के संबंध में पूरी और स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी।

पुलिस ने मेडिकल जांच कराई

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला मंझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका उपचार भी चल रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया है।

पुलिस के अनुसार महिला से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह घटना के संबंध में स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी चिकित्सकीय जांच भी कराई है।

पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट, महिला से मिली जानकारी, परिजनों के बयान और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना वास्तव में किस परिस्थिति में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

http://झींकपानी सामूहिक दुष्कर्म मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *