सरायकेला: प्रतीक्षारत 2012 बैच के 7 सब-इंस्पेक्टरों हुआ पदस्थापन

Saraikela: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा ज़िला आदेश जारी करते हुए पूर्व में पदस्थापित प्रतीक्षारत 7 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. इस आशय को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आदेश पत्र भी निर्गत किया गया है.
2012 बैच के सब इंस्पेक्टर जो विगत दिनों ट्रेनिंग प्राप्त कर पुलिस केंद्र में थे उन्हें पदस्थापित किया गया है. जिसमें सब इंस्पेक्टर अर्जुन उरांव को आदित्यपुर थाना, प्रकाश रजक को कांड्रा थाना, प्रकाश यादव को अनुसंधान विंग, शंभू शरण दास को गम्हरिया थाना, राकेश मुंडा को गम्हरिया थाना, सत्यवीर को आदित्यपुर थाना और मोहम्मद तंजील खान को कांड्रा थाना में पदस्थापित किया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का भी आदेश निर्गत किया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा