पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 8वीं कार्यकारिणी की हुई बैठक, लेखा जोखा किया गया प्रस्तुत

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में सत्र 2021-23 की आठवीं कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई. जिसमें पिछले बैठक के सभी कार्यों की संपुष्टि की गई और कार्यसमिति में सभी लोगों ने छठी वार्षिक आमसभा 4 सितंबर को स्थानीय पिल्लई हॉल में मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों को कार्ड वितरित कर दिया गया है और इस प्रोग्राम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है.

इसकी जानकारी इस वार्षिक आम सभा के संयोजक पवन अग्रवाल एवं छोटेलाल तामसोए ने दिया. इस आम सभा में सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है और चेंबर द्वारा किए गए कार्यों की लेखा जोखा प्रस्तुत की जाती है. इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जाता है.

इस कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ओमप्रकाश केडिया सचिव पंकज भालोटिया सह सचिव छोटेलाल तामसोए छोटे लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम गोयंका, कार्यकारिणी सदस्य संजय प्रसाद, राधा मोहन बनर्जी, अमरेंद्र मिश्र, संजय चिरानिया, गौरव मूंधडा, पवन अग्रवाल, इम्तियाज खान, पंकज आहूजा सहित सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *