बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अक्सर फेल रहता है लिंक, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Chaibasa :- जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत ईपिलसिंगी पंचायत के उकुमडकम गांव में स्तिथ बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अक्सर लिंक के फेल रहने से ग्रामीणों को आए दिन रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बैंक से पैसा निकासी करने आने वाले दूर दराज के ग्रामीणों को रोज मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है.

 

 

ग्रामीणों के शिकायत पर मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल बैंक ऑफ इंडिया उकुमडकम शाखा जाकर स्तिथि का निरीक्षण किया तो उस वक्त भी लिंक फेल था. मैनेजर से जानकारी लेने पर बताया गया की सर्वर जोनल ऑफिस से ही गड़बड़ है. जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की जल्द इस मामले पर बैठकर बीएसएनएल का लीज लाइन कनेक्शन कराने हेतु उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को मामला से अवगत कराया जाएगा ताकि समस्या का निदान हो सके.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *