कोल्हान में कांग्रेस को सींचने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी कपिल रजक की मनी पुण्य तिथि

Gamhariya: छोटा गम्हरिया के अंबेदकर नगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत कपिल रजक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व विधायक अरविंद सिह ने कहा कि कपिल रजक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। कोल्हान मे कांग्रेस को सींचने वाले ऐसे महान नेता की कीर्ति सदैव समाज में गूंजती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा संबोधित करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह
इस अवसर पर पूर्वी सिहभूम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि बाबा साहेब अंबेदकर एवं जगजीवन राम के अनुयायी रहे कपिल रजक ने समाज के दबे-कुचले को आगे बढ़ाने में मिसाल कायम किया है। इस मौके पर कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, फुलकांत झा, सुरेशधारी, जवाहरलाल माहली, देबू चटर्जी, राणा सिह, रामाशंकर पांडेय, देव प्रकाश देवता, प्रखंड अध्यक्ष होपना हेम्ब्रम, गौरीशंकर प्रसाद, श्याम सुंदर मालाकार, प्रदीप बारिक, अनिल ठाकुर, सिद्धनाथ सिह, श्रीराम यादव, राजेश वर्मा कविलास यादव, दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह, रजक समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम रजक, सती बैठा, बंटी रजक, सूरज रजक, संजय रजक, आजाद रजक, राजू रजक, विजय रजक आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत रजक के पुत्र राजू रजक ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा एवं धन्यवाद ज्ञापन देव प्रकाश देवता ने किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *