आदित्यपुर: इच्छापुर में तलवारबाजी के आरोपी तक पहुंची पुलिस, घायल युवक खतरे से बाहर

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर बजरंग टोला में रोहित मांझी नामक युवक पर आपसी विवाद में हुए तलवार से जानलेवा हमले के दो फरार आरोपी रोहन साहू और कबीर मुखी के ठिकानों तक पुलिस पहुंच चुकी है।
बताया जाता है कि दोनों के आरोपी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है. आपसी रंजिश में इच्छापुर बजरंग टोला निवासी रोहित मांझी पर 2 दिन पूर्व तलवार और उस्तरा से जानलेवा हमला किया गया था. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इधर घायल रोहित मांझी कि स्थिति अब सामान्य बताया जाए रही है। गौरतलब है कि घायल के भाई के बयान पर पुलिस ने स्थानीय पांच युवको रोहन साहू ,कबीर मुखी, समीर भगत ,रवि साहू, मोहन साहू के विरुद्ध हत्या के नियत से हमला किए जाने संबंधित मामला दर्ज कराया गया था. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *