आदित्यपुर: सब्जी दुकान में चोरी, आलू, प्याज और तराजू तक ले गए चोर

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर -2 एनआईटी रोड के मार्ग संख्या 4 स्थित सब्जी दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर डिजिटल तराजू, पंखा, सब्जी समेत कुल 8 हजार के सामान की चोरी कर ली। 
जानकारी के मुताबिक दुकानदार श्रवण कुमार प्रसाद बीती रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।  इसी बीच बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।  इसके बाद अंदर एक बोराआलू,  एक बोरा प्याज,  डिजिटल तराजू तथा दुकान में लगे पंखा गायबमिला। दुकानदार ने इसकी सूचना आरआईटी पुलिस को दी।  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।  इधर दुकानदार श्रवण की माने तो ब्राउन शुगर के नशेड़ीओं द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है l  वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *