आदित्यपुर – गम्हरिया क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Adityapur: आदित्यपुर और कांड्रा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी अभियान में अवैध देसी और अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जिनके पास से पुलिस ने अवैध शराब भी बरामद किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांड्रा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर के सपड़ा रोड से अगलू महाली को 8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर से रघुनाथ सिंह को 16 लीटर देसी और 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’