सरायकेला: राज्य के पहले ओबीसी स्कूल निर्माण में अड़चन, बिना नोटिस जमीन अधिग्रहण का विरोध

गम्हरिया: प्रखंड के नुवागढ़ पंचायत अंतर्गत खरकई नदी के समीप ओबीसी बच्चों के लिए बन रहे स्कूल की जमीन बगैर नोटिस के ही अधिग्रहण किए जाने का रैयतदरों ने विरोध किया है।इससे आक्रोशित रैयतदारों ने मंगलवार को कार्यस्थल पर प्रदर्शन कर निर्माण कार्य पर आपत्ति व्यक्त करते हुए काम पर रोक लगा दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण से संबंधित नोटिस देने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। इसके अलावा ग्रामीणों ने तीन एकड़ जमीन पर करीब दो लाख रुपए के सब्जियों को बर्बाद किए जाने पर क्षतिपूर्ति की मांग किया है। इस दौरान प्रेम कुमार महतो, बीरंची महतो, सुनीता महतो, सेवकी महतो, ललिता महतो, बासंती महतो, मंगला महतो, विनोदनी महतो समेत कई रैयातदार मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *