सरायकेला: उत्पाद अधीक्षक ने चांडिल थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री किया उद्भेदन ,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

सरायकेला – ज़िला उत्पाद अधीक्षक ने चांडिल थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़, टोला रांगाटाड़ में  अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया हैं इस अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा से विदेशी शराब, शराब बनाने वाले स्प्रीट, बोतल , ड्राम आदि को ज़ब्त किया हैं.
उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में चांडिल थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़, टोला रांगाटाड़ में  अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री में रेड किया गया .हालांकि इस कार्रवाई से पूर्व ही फैक्ट्री का संचालक मौके से भागने में सफल रहा है. उत्पाद विभाग द्वारा ज़ब्ती सूची तैयार कर फैक्ट्री मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. ग़ौरतलब हैं कि इसके पहले भी उत्पाद विभाग ने चांडिल थाना क्षेत्र के टुईलाटुंगरी में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री को नष्ट किया था बाबजूद इसके चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब बरामद का कारोबार होते आ रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे