आदित्यपुर: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले का प्रयास, थाना में शिकायत दर्ज

आदित्यपुर: कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि ऋषि मिश्रा के उपर जानलेवा हमला करने का प्रयास करने की बात सामने आयी है. इस संबंध में ऋषि मिश्रा द्वारा आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है, जिसमें जांचोपरांत घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.
दर्ज शिकायत में कहा गया है कि ऋषि मिश्रा के आदित्यपुर-1 एम 18 स्थित घर में 25 दिसंबर को रात्रि 12.30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया. खिड़की टूटने की आवाज सुनकर घर में सो रहे दीपक प्रसाद की नींद खुल गई। तथा उसने जब अचानक लाइट जलाया, तो खिड़की के सामने तीन युवक हथियार सहित खड़े दिखे जिसमें से एक युवक लोहे के रड से जानलेवा हमले का प्रयास कर खिड़की को तोड़ने का प्रयास कर रहा था. शोर मचाने पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए घर की चहारदीवारी को फांद कर भाग खड़े हुए, तुरंत श्री मिश्रा ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
कई के साथ चल रहा है विवाद 
ऋषि मिश्रा द्वारा आदित्यपुर थाना में दी गई शिकायत में तीन लोगों के साथ विवाद और मुकदमा होने की जानकारी दी गई है, जिनमें सच्चिदानंद सिन्हा, शशिकान्त सिन्हा तथा उमेश राय का नाम शामिल है. साथ ही कहा गया है कि इनसे हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है. शिकायत में आशंका जताया गया है कि उल्लेखित घटना उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा भी करायी गयी हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे