हेमंत सरकार की 3 वर्षो के विफलताओं पर 12 जनवरी से गांव से शहर तक, पंच से पंचायत तक आजसू करेगी आंदोलन – पूर्व मंत्री सहिस

Jamshedpur :- आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा निर्मल गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर झारखंड प्रदेश में हेमंत सरकार के 3 वर्षो की विफलताओं की चर्चा की गई. साथ ही आजसू पार्टी आगामी दिनों में जनता के बीच जनता के हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने की तैयारी करेगी.

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा की हेमंत सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा झारखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए. मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे, लेकिन 3 साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं.

• संसाधनों की लूट मची है और सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है. युवाओं को नौकरी मिलने की बजाय, उनके हाथ से नियुक्तियां निकली जा रही हैं. अखबारों में वेकैंसी, परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं, लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं.
• सरकार ने तीन साल में जनादेश और जनभावना का अपमान किया है.
• स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया गया. आजसू पार्टी ने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की. स्थानीय नीति, आरक्षण नियोजन को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट मंशा नहीं है इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है.
• अपराध चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है. किसानों के हितों को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई.
• बंद हुए कितने स्कूल इन्होंने खोले? शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की बजाय बच्चों को बिना बेसिक शिक्षा दिए पास कराना ही इनकी उपलब्धि है.
• स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल बुरा है। तीन साल में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक काम नहीं हुआ. हर इंडेक्स में हमारा राज्य पीछे है.
• झारखंडी जनविषयों को लेकर आजसू पार्टी गांव से लेकर शहर तक, पंच से पंचायत तक, इस राज्य के हित में व्यापक संघर्ष करेगी और अगले महीने 12 जवनरी, युवा दिवस के दिन से इसकी शुरुआत होगी.

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी प्रो रविशंकर मौर्या, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी,कृतिवास मंडल, धनेश कर्मकार, अशोक मंडल, विकास कौल, मनोज यादव चंद्रेश्वर पांडेय, अभय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत