आदित्यपुर: गर्भवती महिला के साथ आपसी विवाद में मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Gamhariya: आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिव नारायणपुर स्थित सरना टोला में आपसी विवाद के कारण चार-पांच लोगों द्वारा गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई।
रविवार की देर शाम हुई इस घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती के ही बबलू बोदरा नामक युवक ने अपने चार-पांच साथियो के साथ मिलकर उक्त बस्ती के बबलू हाईबुरु की चार माह की गर्भवती पत्नी सरस्वती हाईबुरु के साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिला के पेट में भी चोट लग गई जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इस बाबत आदित्यपुर थाना को सूचना देने के बाद तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट के बाद सभी लोग फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *