आदित्यपुर: 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद भड़के परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा, अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम में इलाजरत 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने से भड़के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया साथ अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर वास्तु विहार साईं कॉलोनी निवासी शैलेंद्र झा की 10 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी का 4 जनवरी को पैर टूट जाने पर शिवा नर्सिंग होम में इलाज कराया गया था. जहां चिकित्सकों द्वारा प्लास्टर किए जाने के बाद बच्ची का पैर लगातार फूल रहा था और प्लास्टर के अंदर ही पैर में घाव बन गया. मामला बिगड़ता देख परिजन मंगलवार को अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों मामले से अवगत कराया. लेकिन चिकित्सकों द्वारा उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया. इस बीच टीएमएच ले जाने के क्रम में बच्ची की मृत्यु हो गई. इस घटना से आक्रोशित मृत बच्ची के परिजनों ने डॉक्टर समेत अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *